जनता की सेवा से मिलता है आत्मिक सुख...त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर में सी.सी. रोड निर्माण एवं रनिंग वाटर कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीवास ने कहा कि आम जनमानस, चाहे शहरी हो या ग्रामीण, उसकी सेवा करने, क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनने तथा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत बिल्हा की सभापति श्रीमती रामादेवी मौर्य तथा कांग्रेस नेता महेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच ने की। इस दौरान मोहन जायसवाल, प्रकाश सिंह ठाकुर, सौरभ मौर्य, वसंत मरकाम, अनिल केवट, रठलाल केवट, श्याम सुंदर, अजीत यादव, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र शर्मा, शुभम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aug 27, 2026 - 22:10
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जनता की सेवा से मिलता है आत्मिक सुख...त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483