शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय होता है। वर्तमान परिवेश में शिक्षा सफलता की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जितनी आवश्यक है, उतने ही जरूरी संस्कार भी हैं। बिना संस्कार के शिक्षा अभिशाप बन सकती है, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आत्मसात करना चाहिए। विधायक दिलीप लहरिया ने भी ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, भाजपा नेता बरगाह तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शर्मा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर, जनपद सदस्य श्रीमती रामादेवी मौर्य, पंडित महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, सौरभ मौर्य, शेर इमरान खान, अमित रजक, सीना यादव, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र साहू, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, सैकड़ों विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Aug 26, 2026 - 21:25
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483