लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पुलिस ऑफीसरों को बांधी राखियां

रक्षाबंधन के पावन अवसर के पूर्व लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा के पदाधिकारी ने मिलकर ट्रैफिक थाना पुलिस ऑफिसर रामगोपाल करियारे, शैलेंद्र सिंह एवं ट्रैफिक थाने में पदस्थ 15 से 20 पुलिस ऑफीसरों को रक्षा सूत्र के रूप में राखियां बाधी कार्यक्रम की रूपरेखा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने रखी जिसमें अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा, सुधा परिहार, मंगला कदम चांदनी सक्सेना, उषा मुदलियार , पीएम जेएफ शारदा कश्यप ने उपस्थित होकर सभी पुलिस गर्मियों को अक्षत कुमकुम का तिलक लगाकर राखियां बांधी मिठाइयां खिलाई रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने ट्रैफिक थाना प्रमुख करियारे सर कोशिफल और उपहार भेंट स्वरूप दिया एवं सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधने के साथ-साथ श्रीफल दिए गए वसुंधरा क्लब की यह पहल पुलिस कर्मियों को राखी बांधने की विगत कई वर्षों से चली आ रही है इसका एक मात्र उद्देश्य कि जिस तरह से यह हमारी रक्षा करते हैं इस तरह से रक्षा सूत्र बांधकर सभी ने उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना की रक्षाबंधन का पर्व धागों का नहीं बल्कि आत्मीय विश्वास समर्पण और प्यार का होता है इसी को चरितार्थ करते हुए सभी बहनों को राखी बांधने के बाद ट्रैफिक ऑफिसर के द्वारा शगुन भी दिया गया जिसे वसुंधरा क्लब की बहनों ने सहर्ष स्वीकार किया और अपनी आत्म सुरक्षा का आश्वासन लेते हुए आभार भी व्यक्त किया

Aug 26, 2026 - 21:19
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पुलिस ऑफीसरों को बांधी राखियां

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483