शाखा डाकघरों में भी स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा शुरू
बिलासपुर, 14 फरवरी 2026/डाक विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब शाखा डाकघरों (ब्रांच पोस्ट ऑफिस) में भी स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस व्यवस्था के शुरू होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब स्पीड पोस्ट भेजने के लिए मुख्य डाकघर तक जाने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। नागरिक अपने नजदीकी शाखा डाकघर में ही दस्तावेज, आवेदन पत्र, पार्सल आदि को तेज, सुरक्षित एवं विश्वसनीय स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से देश के किसी भी भाग में प्रेषित कर सकेंगे। डाक विभाग के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा क्षेत्र में डाक सेवाओं की उपलब्धता और अधिक सुदृढ़ होगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने निकटतम शाखा डाकघर से संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


