ब्रेकिंग न्यूज़ : हरदीबाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा,एक की मौत
कोरबा - हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बलौदा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना लगभग दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण वाहन सीधे घर में जा घुसा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


