सिरगिट्टी सोलापुरी माता पूजा में 7 स्टार्स म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर-सिंगर राकेश रोशन शाह सम्मानित
रिपोर्ट.....राकेश मिश्रा... बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित शुभम विहार में आयोजित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा महोत्सव के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में “7 स्टार्स” के डायरेक्टर एवं सिंगर को माता जी के भक्ति गीत प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए समिति द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, कोषाध्यक्ष एन. रामना मूर्ति, सदस्य संजीव पाल, श्याम सुंदर तिवारी, विष्णु तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे भक्ति व सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बताया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


