दीपका के वार्ड क्रमांक 01 में 28.34 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत पोल स्थापना कार्य का भूमि पूजन
द्वारिका यादव कोरबा - दीपका नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 में कटघोरा मेन रोड से एस.एल.आर.एम. सेंटर तक तथा कोटवार घर से छात्रावास तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट सहित विद्युत पोल स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया गया। लगभग 28.34 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे आम नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल, पार्षद अविनाश यादव, पार्षद सुखसागर साहू, राधेश्याम सिंह, राजेंद्र साहू, शिव जायसवाल सहित वरिष्ठजन, महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम शांत एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए आवश्यक एवं उपयोगी बताया...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


