बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: सिम्स अस्पताल से मोटरसाइकल चोरी गिरोह का खुलासा...05 नग चोरी की मोटरसायकल जप्त, 2 अपचारी बालक एवं एक खरीददार गिरफ्तार

बिलासपुर - थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार मोटरसायकल चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस संबंध में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सतत पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 27.01.2026 को सरकंडा थाना के समक्ष वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG12-AJ-5669 को शराब के नशे में चलाते पाए गए। वाहन की जांच सशक्त एप के माध्यम से करने पर उक्त वाहन थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 48/26 में चोरी का होना पाया गया। संयुक्त टीम (थाना सिटी कोतवाली, थाना सरकंडा एवं एसीसीयू) द्वारा अपचारी बालक (उम्र 17 वर्ष) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने 15 वर्षीय साथी के साथ मिलकर सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई चोरी की वारदातें: • एक्टिवा – CG12-AJ-5669 • पल्सर – CG10-AB-4435 • एचएफ डीलक्स – CG10-AG-3732 • हीरो होंडा पैशन प्रो – CG10-EK-3906 • एक काले रंग की एक्टिवा (बिना नंबर) आरोपियों ने हीरो होंडा पैशन प्रो वाहन को अल्ताफ उर्फ मोमीन (उम्र 37 वर्ष), निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा, बिलासपुर को मात्र 2000 रुपये में बेचना स्वीकार किया। उक्त खरीददार के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, आरोपियों ने एक काले रंग की एक्टिवा को नांदघाट, दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से चोरी करना भी स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सभी 05 मोटरसायकल जप्त कर ली गई हैं। दोनों अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस की अपील जनसाधारण से अपील है कि वाहन को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करते समय उचित सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिटी कोतवाली पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।

Feb 14, 2026 - 22:10
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: सिम्स अस्पताल से मोटरसाइकल चोरी गिरोह का खुलासा...05 नग चोरी की मोटरसायकल जप्त, 2 अपचारी बालक एवं एक खरीददार गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0