चैत्र नवरात्रि त्रिपुर सुंदरी मंदिर में विशेष सजावट, 1100 ज्योति कलश स्थापित घटस्थापना के साथ शुरू हुई आराधना भक्तों की सुविधा के लिए खास इंतजाम
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर रेलवे परिसर स्थित त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। गुरुवार से प्रारंभ हुए नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन द्वारा सजावट के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ घटस्थापना और कलश स्थापना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। त्रिपुर सुंदरी मंदिर में इस बार लगभग 1100 ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं, जो नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक प्रज्वलित रहेंगे। प्रतिदिन माता की विशेष पूजा-अर्चना और आराधना का क्रम भी जारी रहेगा।धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। इसी के साथ पर्व की शुरुआत मानी जाती है। शुभ मुहूर्त में स्थापित कलश को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कलश के मुख में भगवान विष्णु, गले में रुद्र, मूल में ब्रह्मा और मध्य में देवी शक्ति का निवास होता हैनवरात्रि के दौरान कलश के माध्यम से ब्रह्मांड की सकारात्मक शक्तियों का आह्वान किया जाता है, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। मंदिर में लगातार चल रही पूजा और भक्ति के इस माहौल में श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


