प्रदेश पेंनचाक सिलाट संघ की वार्षिक बैठक में ठाकुर रविंद्र सिंह बने संरक्षक
बिलासपुर। गत 18 फरवरी को बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में छत्तीसगढ़ पेंनचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद ठाकुर रविंद्र सिंह को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं तथा प्रदेश में पेंनचाक सिलाट खेल के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। संघ के महासचिव शेख समीर ने कहा कि ठाकुर रविंद्र सिंह के अनुभव और मार्गदर्शन से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा खेल के विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और सशक्त रूप से कार्य करेगा। इस अवसर पर बिलासपुर जिला पेंनचाक सिलाट संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता कविश्वर कुमार एवं सचिव शेख अरबाज अली ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त संरक्षक को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यालय सचिव बी. एल्विनी राव द्वारा दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


