पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप, बायबैक में कम कीमत देने का मामला गरमाया

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा....बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित पी.सी. ज्वैलर्स शोरूम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों को गुमराह करने और आभूषणों की वापसी (बायबैक) में उचित कीमत न देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को यहां से 5.620 ग्राम (14 कैरेट) सोने और 0.46 सेंट हीरे की अंगूठी ₹85,799 में खरीदी थी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अंगूठी बेचने पहुंचा तो शोरूम ने वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप भुगतान करने से इनकार कर दिया और खरीद मूल्य से भी कम राशि की पेशकश की। जबकि सोने के दामों में बीते वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि मेकिंग चार्ज घटाकर अंगूठी की कीमत कम से कम ₹1.17 लाख होनी चाहिए। साथ ही, बिल में सोना, हीरा और लेबर चार्ज का अलग-अलग विवरण न देना भी पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। एसोसिएशन ने मामले को गंभीर बताते हुए बीआईएस, उपभोक्ता फोरम सहित अन्य संस्थाओं में शिकायत और प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Apr 2, 2026 - 07:12
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप, बायबैक में कम कीमत देने का मामला गरमाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0