हनुमान जयंती शोभायात्रा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट.... राकेश मिश्रा.... बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान चांटीडीह निवासी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू के साथ पेंडलवार अस्पताल के पास रैली देख रहे थे। तभी दयालबंद निवासी प्रियांशु बोले अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और साइड हटने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद प्रियांशु बोले ने चाकू निकालकर सूरज साहू के पेट में वार कर दिया। घायल युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन तोरवा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक कर 5 अप्रैल को दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


