हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, बजरंगमय हुआ बिलासपुर

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धर्म जागृति मंच बिलासपुर द्वारा इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। मंच के संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास और अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने बताया कि यह आयोजन का 36वां वर्ष है, जिसकी शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ की थी। शोभायात्रा बुधवार बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ हुई, जिसे विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, डीजे, धुमाल, पंथी नृत्य, भजन मंडलियां और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब शामिल रहे। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते भर तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूरे शहर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। आयोजन में मंच के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह शोभायात्रा अब बिलासपुर की धार्मिक पहचान बन चुकी है, जो हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है।

Apr 3, 2026 - 09:33
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0