नेहरू नगर में जुआ फड़ पर छापा 9 गिरफ्तार, बीएमडब्ल्यू-थार समेत 45.84 लाख की संपत्ति जब्त
रिपोर्ट राकेश मिश्रा... बिलासपुर के नेहरू नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील पाए जाने पर एसीसीयू टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी फड़ जमाकर जुआ खेलते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और चार लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू, थार और क्रेटा शामिल हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 45.84 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। सभी आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस तरह के अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


