तखतपुर पुलिस की कार्रवाई 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश गायकवाड मोढ़े चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष), निवासी बड़े बाजार तखतपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष), निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लिया था। इसके आधार पर पुलिस ने अप्पू देवांगन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बिक्री की बची रकम 2000 रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Mar 10, 2026 - 23:15
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तखतपुर पुलिस की कार्रवाई 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0