आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा कार में मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार 17 लाख की जप्ती

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा....बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एक कार के अंदर मोबाइल के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और एक कार सहित कुल लगभग 17 लाख रुपये की जप्ती की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार में तीन व्यक्ति मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में उनके मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा संचालित करने के सबूत मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Apr 7, 2026 - 07:42
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा कार में मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार 17 लाख की जप्ती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0