सड़क नहीं तो वोट नहीं आंदोलन रंग लाया भरदैयाडीह में 2.89 करोड़ की सड़क, 14.56 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
रिपोर्ट.... राकेश मिश्रा.... बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भरदैयाडीह गांव में ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ आंदोलन का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, जहां अब 2.89 करोड़ रुपये की लागत से पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब 30 साल के लंबे इंतजार के बाद इस विकास कार्य की शुरुआत हुई है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भरदैयाडीह-कलमीटार मार्ग सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान कुल 14 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इसमें गोदईया-कलमीटार, भदरापारा-बरर्भाठा और मा-बरभांठा-सरगाढोड़ी मार्ग के निर्माण के साथ ग्राम लगरा में सीसी रोड व नाली (गौरवपथ) का कार्य भी शामिल है। अब तक क्षेत्र में कच्ची और डब्ल्यूबीएम सड़कों के कारण ग्रामीणों को खासकर बारिश के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। विकास कार्यों की शुरुआत से क्षेत्र के बिटकुली, बरभाटा, सरगाढोड़ी, करमा और लगरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


