कलियुग में अमृत समान श्रीमद् भागवत कथा,सीपत के बिटकुला गांव में भक्ति की गंगा प्रवाहित
बिलासपुर - सीपत क्षेत्र के ग्राम बिटकुला में साहू परिवार में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म बाल लीला गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग की कथा का वर्णन किया गया l वेदव्यास कथा वाचक पंडित आशुतोष तिवारी कृपा पात्र श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना वाले के द्वारा भगवान की कथा का सुमधुर वर्णन किया जा रहा है l कथा साहू परिवार के सानिध्य में श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद जी महाराज के एवं कृपा पूर्ण सानिध्य श्री श्री 108 श्री शिवानंद जी महाराज के आशीर्वचन के फलस्वरूप कथा श्रवण करने को मिल रही है l कथा के चौथे दिन परम आराध्य श्री सद्गुरु देव का आगमन हुआ l भगवान जी की असीम कृपा से साहू परिवार, ग्राम बिटकुला में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में श्री गुरुदेव जी का मंगलमय पदार्पण भक्त परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य और आनंद का पावन अवसर बना। गुरुपूजन, स्वागत-सत्कार एवं श्रद्धा-समर्पण के भाव के साथ भक्तों ने अपने आराध्य का अभिनंदन किया।श्री कृष्ण जन्मोत्सव बाल लीला का परम पूज्य श्री गुरुदेव भगवान जी के पावन सानिध्य में अत्यंत भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। संपूर्ण वातावरण श्रीकृष्ण नाम, भक्ति, प्रेम और गुरु कृपा से सराबोर हो उठा। भक्तों ने अनुभव किया कि गुरुकृपा और श्रीकृष्ण भक्ति का यह दिव्य संगम उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय बन गया l प्रतिदिन आकर्षक झांकियां के साथ भगवान की कथा का अमृतपान कर श्रोतागण भक्ति में लीन है l श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के मुख्य यजमान साधराम शांति साहू ,परदेसी लाल साहू,लक्ष्मी प्रसाद साहू हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


