ज्येष्ठ नागरिक संघ का द्विवार्षिक चुनाव 31 मई को, कार्यक्रम घोषित
22 अप्रैल को मतदाता सूची प्रकाशित, 18 मई नामांकन की अंतिम तिथि बिलासपुर / ज्येष्ठ नागरिक संघ के वर्ष 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप शुक्ला द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इस पर दावा एवं आपत्ति का निराकरण 26 अप्रैल को अनुभव भवन में किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची 4 मई को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है, जबकि नाम वापसी 21 मई तक की जा सकेगी। मतदान 31 मई को अनुभव भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप शुक्ला ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


