02 दिनों में 68 चालकों पर कार्यवाही,कोरबा पुलिस का सख्त अभियान

कोरबा - जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। कोरबा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा 02 दिनों के भीतर कुल 68 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई, जिनमें दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहन चालक शामिल हैं। जांच के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

May 4, 2026 - 16:03
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
02 दिनों में 68 चालकों पर कार्यवाही,कोरबा पुलिस का सख्त अभियान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0