रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो दोस्तों की मौत, एक घायल
बिलासपुर। बिलासपुर–रतनपुर हाईवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 4 मई की रात करीब 12:30 बजे रतनपुर के पास हुआ, जिसने इलाके में शोक की लहर फैला दी।जानकारी के अनुसार, तामेश्वर, जोगेश पटेल और दुर्गेश पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर बिलासपुर से कोरबा जिले के हरदीबाजार के बोईदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर के पास उनकी पल्सर बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सड़क पर फिसल गई और तीनों युवक दूर जा गिरे।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया। इलाज के दौरान जोगेश पटेल को सिम्स अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तामेश्वर ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं घायल दुर्गेश पटेल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक पर नियंत्रण खोना बताया गया है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को उजागर कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


