सिरगिट्टी में 22 से 29 मार्च तक होगा श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव, विधि-विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन
यू मुरली राव बिलासपुर - सिरगिट्टी वार्ड नंबर 12 रुचिका विहार-शुभम विहार में श्री श्री सोलापुरी माता जी का पूजा उत्सव 22 मार्च से प्रारंभ होकर 29 मार्च तक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खड़कपुर से आए पुजारी साईं ब्रदर की टीम द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश से आए कलाकार अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर करेंगे। कलाकार भक्ति गीत और नृत्य के माध्यम से सोलापुरी माता की महिमा का गुणगान करेंगे, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ेगी तथा पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। इस पावन आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शहर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को ससम्मान पूजा का निमंत्रण पत्र भेंट किया जा रहा है। अब तक जिन प्रमुख लोगों को आमंत्रण दिया गया है उनमें बेल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, बिल्हा के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष साकेश मिश्रा, पार्षद मनहर लाल कौशिक और शिक्षाविद डॉ. अरुण पटनायक सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने पूजा उत्सव में शामिल होने की सहमति देते हुए समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, महासचिव प्रेम लाल चौहान, संजीव पाल, वेद रात्रे, श्याम सुंदर तिवारी, एन. रमना मूर्ति, विष्णु तिवारी, एम. अप्पा राव, रामायण रजक, पी. नोक राजू, वेणु गोपाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।समिति ने शहर के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


