भारत विकास परिषद बिलासपुर इकाई का होली मिलन समारोह सम्पन्न
बिलासपुर। भारत विकास परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारा, प्रेम तथा सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने होली के गीतों के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लिया और समाज में एकता, सद्भाव तथा पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं का देश है, जहां हर पर्व लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर देता है। समारोह में परिषद के रीजनल संयुक्त सचिव पूर्णेन्दु कुमार भट्ट, प्रांतीय संरक्षक बृजमोहन अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी, संस्थापक सदस्य गोपाल शर्मा, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रांतीय संस्कार प्रमुख संजय द्विवेदी, इकाई अध्यक्ष वेंकटेश्वर तिवारी, सचिव योगेश मुदलियार, उमाकांत शर्मा, डॉ. गामिनी वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, वर्षा रानी सिंह, भारती सिंह ठाकुर, जलेश्वर प्रसाद धुरी, फूलचंद साहू, सरोज साहू, संदीप साहू, मोहन होनाप, मनीष कश्यप और शीतल साहू सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली की खुशियां साझा कीं और समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


