6 महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा, 20 लाख की ठगी

बिलासपुर के मोपका में कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रिवेल फूड कंपनी के नाम पर लोगों को छह महीने में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। इस तरह आरोपियों ने करीब 20 लाख रुपये की ठगी की। मामले में तीन से चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निवेश के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपियों ने छह महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। भरोसे में आकर कई लोगों ने कंपनी में अपनी जमा पूंजी निवेश कर दी। लेकिन तय समय बीतने के बाद जब लोगों को न तो उनकी मूल रकम मिली और न ही वादे के मुताबिक दोगुना पैसा, तब ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन से चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर निवेश करने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस अब आरोपियों के लेन-देन और कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। आशंका है कि इस ठगी में और भी लोग शिकार हुए हो सकते हैं।

Nov 12, 2026 - 15:35
 0  22
💬 WhatsApp पर शेयर करें
6 महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा, 20 लाख की ठगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0