कांग्रेस ने नेहरू चौक बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला जलाया

बिलासपुर।जमीन की खरीदी बिक्री की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में रविवार दोपहर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने पदभार ग्रहण करते ही जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय, समीर अहमद बबला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता पुतला लेकर निकले ही थे कि पुलिस पहले से ही सतर्क खड़ी थी। नेहरू चौक क्षेत्र में सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी ताकि किसी भी स्थिति में पुतला दहन न हो सके। मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक पुतले में आग लगा दी। पुलिस बुझाने दौड़ी, लेकिन तब तक पुतला राख हो चुका था। पुलिस की सख़्ती को देखते हुए कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से एक और पुतला लेकर आए और उसे भी जला दिया। पुलिस के हाथ सिर्फ खाली ढांचा ही लगा। शहर जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि जिम्मेदारी मिलते ही हमारा पहला कर्तव्य जनता की आवाज उठाना है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है किसान,युवा,आम नागरिक सब परेशान हैं। आज का विरोध सरकार के लिए चेतावनी है कि कांग्रेस अब सड़क उतरकर लड़ाई और तेज करेगी।

Nov 30, 2025 - 21:36
 0  9
कांग्रेस ने नेहरू चौक बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला जलाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0