पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में अटल विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह कल

बिलासपुर -अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह कल 4 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंहं, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया शामिल होंगे। समारोह की तैयारी पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल किया गया।

Dec 3, 2025 - 20:48
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में अटल विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह कल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0