भोजली उत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अमूल्य धरोहर....त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी में भोजली उत्सव का विराट आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने भोजली उत्सव को छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश-दुनिया में “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां के लोग सरल, मेहनतकश और ईमानदार हैं। छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, तीज-त्योहार और आपसी मिलनसारिता प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाते हैं। भोजली तिहार भी इसी समृद्ध लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भोजली जैसे पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन करना सभी छत्तीसगढ़वासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पंडित महेश मिश्रा, अमित यादव, नंदकिशोर यादव, इंद्राणी कौशिक एवं गौरी शंकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत के सरपंच टीकाराम यादव ने किया। इस अवसर पर शुभम श्रीवास, अमन साहू, नरोत्तम पटेल, उपसरपंच राजकुमार पटेल, शेरपाल, द्वारिका प्रसाद पटेल, विनोद यादव, सुनीता यादव, अनीता यादव, दीपा यादव, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू, हीलेंद्र ठाकुर, गायिका लक्ष्मी करियारे, भाजपा नेता पुनिराम साहू महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति संकट मोचन सेवा समिति के सदस्यों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


