सड़क सुरक्षा को लेकर सकरी कन्या शाला में छात्राओं को दिलाई शपथ

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार द्वारा सकरी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य रजिया परवीन आलम सहित स्कूल स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में पंपलेट, बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा रेड, ग्रीन और येलो लाइट के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा कार में सीट बेल्ट लगाने, सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, निर्धारित उम्र से पहले वाहन चलाने से बचने, बिना नेम प्लेट के वाहन नहीं चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य लोगों की जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा लगातार स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन वी. श्रद्धा राव का विशेष योगदान रहा, जिनका विषय रोड सेफ्टी है। कार्यशाला में क्लब अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, उषा मुदलियार, सीता तिवारी एवं रेणुका मसीह सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से नियमों का पालन करने की अपील की। अंत में वसुंधरा परिवार ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Aug 30, 2026 - 18:46
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सड़क सुरक्षा को लेकर सकरी कन्या शाला में छात्राओं को दिलाई शपथ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483