वार्ड 65 में पानी की समस्या से परेशान रहवासी,

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 65 स्थित अटल आवास के रहवासी पिछले करीब एक महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार परेशानी के बावजूद समाधान नहीं होने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर निगम कार्यालय विकास भवन पहुंचे और घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।क्षेत्रवासियों के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले वार्ड पार्षद को पानी की समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद जानकारी लेने पर पता चला कि क्षेत्र में लगा बोर खराब हो गया है। निगम द्वारा एक बोर को ठीक कराया गया, लेकिन इसके बाद दूसरा बोर भी खराब हो गया, जिससे पानी की समस्या फिर से बनी हुई है।रहवासियों का कहना है कि करीब एक महीने से उन्हें दूसरे स्थान से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम से बोर की व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बोर खराब होने की स्थिति में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था बनी रहे। वार्ड पार्षद भी क्षेत्रवासियों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की।

Oct 7, 2026 - 14:52
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वार्ड 65 में पानी की समस्या से परेशान रहवासी,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0