संस्कृत भारती बिलासपुर

आदिकवि वाल्मीकि जयंती समारोह शरद पूर्णिमा उत्सव के सुअवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।यह कार्यक्रम यदुनंदन नगर हनुमान मंदिर तिफरा में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार तिवारी ,प्रांत कुटुंब प्रमुख श्री दामोदर प्रसाद सोनी ,जनपद मंत्री डॉ मनीराम कौशिक, जनपद संपर्क प्रमुख कौशल प्रसाद कौशिक, नगर संयोजक डॉ रमेश मालाकार, नगर सहसंयोजक श्री सौरभ टिकेकर, श्री अमित कुमार शर्मा जी जनपद सदस्य , श्री मेधा साहू, श्री पंडित जी,श्री मेकेन्द्र कौशिक, कु आर्यता कौशिक सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम आदि कवि वाल्मीकि जी एवं आदि काव्य रामायण जी की पूजन से आरंभ हुआ। अतिथि श्री तिवारी जी ने कहा कि रामायण आदि कवि वाल्मीकि जी की अनमोल रचना है, रामायण भारत की आत्मा है राम के जीवन आदर्श हम सबको प्रेरणा प्रदान करता है ।कार्यक्रम को श्री दामोदर प्रसाद सोनी जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालें । कार्यक्रम में रामायण के श्लोक,राम रक्षा स्तोत्र मंत्र का पाठ एवं राम स्तुति की गयी।कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Oct 26, 2026 - 13:08
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
संस्कृत भारती बिलासपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0