जशपुर में ₹1000 के लिए खूनी खेल: पुराने मोबाइल के बकाया पैसों को लेकर दोस्त ने ली दोस्त की जान, शव जंगल में फेंका;
जशपुर (छत्तीसगढ़): जिले में महज 1,000 रुपये के लेनदेन के विवाद में दोस्ती का खूनी अंत हो गया। सेकंड हैंड मोबाइल की बकाया रकम को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त की सिर पर लकड़ी के फाड़े से हमला कर हत्या कर दी और शव को जंगल के गहरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जंगल में मिला था अज्ञात शव 23 सितंबर को जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट और खून के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान ग्राम विमड़ा निवासी 29 वर्षीय किसान राजेश दास के रूप में हुई। ₹6,000 का मोबाइल बना हत्या की वजह जांच के दौरान पुलिस को मृतक के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव (निवासी झगरपुर) पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, कैलाश ने राजेश को एक सेकंड हैंड ओप्पो मोबाइल ₹6,000 में बेचा था। राजेश ने ₹5,000 दे दिए थे, जबकि ₹1,000 बाकी थे। इसी बकाया राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कार में जंगल ले जाकर सिर पर किए वार 23 सितंबर को आरोपी कैलाश अपने दोस्त राजेश को कार में बैठाकर जुरगुम के जंगल ले गया। वहां बकाया रकम मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। तैश में आकर आरोपी ने राजेश को कार से नीचे उतारा और जमीन पर पड़े भारी लकड़ी के फाड़े से उसके सिर पर दो बार जोरदार वार किए, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए नदी में फेंके मोबाइल और कपड़े वारदात के बाद आरोपी ने शव को जंगल के गहरे गड्ढे में छुपा दिया। इसके बाद उसने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ा और मृतक का मोबाइल मैनी नदी में तथा अपने खून से सने कपड़े डोड़की नदी में फेंक दिए। साथ ही कार पर लगे खून के धब्बे भी धोकर मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाने और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


