कॉमर्स विभाग में चोरी की घटना पर NSUI GGV ने जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर |गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGV), बिलासपुर के कॉमर्स विभाग में कंप्यूटर सेटअप की चोरी की घटना को लेकर आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) GGV द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार की घटना सामने आना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।NSUI GGV ने प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा विश्वविद्यालय के सभी विभागों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही, शैक्षणिक उपकरणों एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।NSUI GGV के उपाध्यक्ष दीपक सार्थी, महासचिव आयुषकांत पंत , सागर भारद्वाज एवं सचिव श्रेयश बैसवाड़े, और कुश नवरंग के नेतृत्व में संगठन के साथियों ने इस विषय पर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।इस दौरान अमरदीप भास्कर, गौतम नायक, आयुष ठाकुर, उदय भारद्वाज, आनंद सिन्हा, राजिक खान , आदित्य बाली सहित NSUI के अनेक साथी उपस्थित रहे।NSUI GGV ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य का केंद्र है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही विद्यार्थियों के हितों के साथ समझौता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।NSUI GGV विद्यार्थियों के अधिकार, विश्वविद्यालय की सुरक्षा एवं छात्रहित के प्रत्येक मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

Nov 26, 2026 - 10:54
 0  16
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कॉमर्स विभाग में चोरी की घटना पर NSUI GGV ने जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0