बालोद: श्मशान में संदिग्ध तंत्र-मंत्र और मुंडन करते 9 लोग पकड़े गए,

श्मशान में संदिग्ध तांत्रिक गतिविधि: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातराई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट के पास कुछ लोग संदिग्ध रूप से पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाएं कर रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मुंडन और तांत्रिक सामग्री बरामद: ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी श्मशान के पास एक-दूसरे का मुंडन कर रहे थे और तंत्र-मंत्र साधना के जरिए कुछ हासिल करने की कोशिश में थे। पुलिस ने मौके से नींबू सहित पूजा और तांत्रिक साधना से जुड़ी सामग्री बरामद की है। ग्रामीणों ने पितृ पक्ष से पहले किसी विशेष सिद्धि के लिए यह क्रिया किए जाने की आशंका जताई है। 9 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल: एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर रनचिरई थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी को गुंडरदेही न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Oct 1, 2026 - 18:20
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बालोद: श्मशान में संदिग्ध तंत्र-मंत्र और मुंडन करते 9 लोग पकड़े गए,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0