तेज रफ्तार ने ली युवा कारोबारी की जान, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। देर रात दो वाहनों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवा व्यवसायी आयुष गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयुष को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों की रफ्तार और टक्कर का खौफनाक मंजर कैद हुआ है। वीओ – हादसा देर रात करीब 2 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र नगर निवासी आयुष गुप्ता अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान दो वाहन तेज रफ्तार में एक साथ मुड़े और उनके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सड़क पर बेलगाम रफ्तार का खतरा एक बार फिर उजागर हो गया है। फुटेज में दोनों वाहनों की तेज गति और टक्कर का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। एक पल की चूक ने एक युवा कारोबारी की जिंदगी छीन ली। वहीं, आयुष की मौत से परिवार और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़कों पर रफ्तार का यह जानलेवा खेल कब थमेगा? सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की पूरी जिंदगी उजाड़ सकती है। रफ्तार पर नियंत्रण ही सुरक्षित सफर की सबसे बड़ी गारंटी है।

Nov 10, 2026 - 16:34
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तेज रफ्तार ने ली युवा कारोबारी की जान, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0