फेक न्यूज पर पुलिस की सख्त चेतावनी:बिलासपुर के नाम पर वायरल हुआ रायपुर का वीडियो, पुलिस ने खोली फेक न्यूज की पोल

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक अब शहर की छवि और कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बनने लगी है। कुछ लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में दूसरे शहर की घटनाओं को अपने शहर की बताकर परोसने का खेल चल रहा है। ताजा मामला बिलासपुर से जुड़ा है, जहां रायपुर में हुए हंगामे के वीडियो को बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र का बताकर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कोतवाली थाना प्रभारी ने सामने आकर इस झूठे दावे की पोल खोल दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित किया जा रहा था, जिसमें नाइजीरियाई नागरिकों का हंगामा दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ दावा किया गया कि यह घटना बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जबकि हकीकत कुछ और ही निकली। यह पूरा घटनाक्रम रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब के पास का है। यानी घटना रायपुर की और बदनाम किया जा रहा था बिलासपुर को।बिलासपुर कोतवाली थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने इस भ्रामक प्रचार का संज्ञान लेते हुए साफ किया कि वायरल वीडियो का बिलासपुर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के खबरें फैलाने वालों को दो टूक चेतावनी भी दी है। सवाल यह है कि आखिर सोशल मीडिया पर खबरों की विश्वसनीयता से खिलवाड़ कब तक होता रहेगा? किसी दूसरे शहर की घटना को बिलासपुर का बताकर वायरल करना महज एक गलती नहीं, बल्कि लोगों में भ्रम और भय फैलाने की कोशिश भी हो सकती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि व्यूज और लाइक्स की भूख में फर्जी खबरें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खबर पोस्ट करने से पहले उसकी पुष्टि जरूरी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाना आसान है, लेकिन उसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। याद रखिए, वायरल होना खबर की सच्चाई का प्रमाण नहीं है। तहकीकात के बिना शेयर किया गया वीडियो आपको भी कानूनी मुश्किल में डाल सकता है।

Nov 10, 2026 - 16:11
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फेक न्यूज पर पुलिस की सख्त चेतावनी:बिलासपुर के नाम पर वायरल हुआ रायपुर का वीडियो, पुलिस ने खोली फेक न्यूज की पोल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0