नौ सूत्रीय मांगों पर नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल... बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का असर पड़ सकता है। अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के नर्सिंग स्टाफ ने 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भी नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए हैं। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रेड-पे बढ़ाने, नियमित भर्ती शुरू करने और स्टाफ नर्स का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर के नर्सिंग स्टाफ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भी नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी अस्पताल परिसर में आंदोलन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। नर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि वर्तमान में मिल रहे 2800 रुपये ग्रेड-पे को बढ़ाकर 4800 रुपये किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित नियमित भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने और नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि देश के कई राज्यों में स्टाफ नर्स का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किया जा चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उनकी मांग है कि प्रदेश में भी स्टाफ नर्स का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किया जाए। इस आंदोलन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि नर्सिंग स्टाफ की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार उनकी मांगों पर कब तक निर्णय लेती है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के बीच बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल शुरू हो गई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं कितनी प्रभावित होंगी और सरकार नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर कब तक फैसला लेगी?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


