पल्सर बाइक लूटकांड का कोटा पुलिस ने किया पर्दाफाश, वारदात के चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को ग्राम समडील, थाना तखतपुर निवासी दुर्गेश साहू ग्राम गनियारी में घरेलू सामान और पटाखे खरीदने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BL 1353 से पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोटा थाना में अपराध क्रमांक 981/2026 के तहत धारा 309(4), 119(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभय सूर्यवंशी (19 वर्ष), नन्द कुमार केवट (19 वर्ष) और नीरज सूर्यवंशी (19 वर्ष), तीनों निवासी आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस स्कूटी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूर्व में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, उप निरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सुनील पटेल एवं दीप सिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा होने पर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

Nov 11, 2026 - 17:20
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पल्सर बाइक लूटकांड का कोटा पुलिस ने किया पर्दाफाश, वारदात के चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0