बिलासपुर: पति के काम पर जाने से नाराज नवविवाहिता ने लगाई फांसी, शादी के महज 5 महीने बाद खौफनाक कदम;
बिलासपुर (सरकंडा):सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रोजी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज पांच महीने पहले अशोक नगर निवासी फरहान खान से हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी जाने को लेकर हुआ था विवाद:जानकारी के अनुसार, मृतका का पति फरहान खान एक ऑटोमोबाइल शोरूम में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर जाने की तैयारी कर रहा था, तब पत्नी रोजी ने उससे छुट्टी लेकर घर पर रुकने की जिद की। काम की व्यस्तता का हवाला देकर फरहान सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी के लिए निकल गया। पति के जाने के बाद रोजी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे फंदा बनाकर लटक गई। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम:काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा। फंदे से उतारकर रोजी को तत्काल मार्क हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लूतरा शरीफ से लौटी थी, मायके पक्ष की मौजूदगी में होगा पीएम:परिजनों के मुताबिक, रोजी मूल रूप से पेंड्रा की रहने वाली थी और गुरुवार रात ही पति के साथ लूतरा शरीफ में आयोजित एक विवाह समारोह से लौटकर आई थी। सरकंडा थाना प्रभारी (टीआई) प्रदीप आर्य ने बताया कि शादी को महज पांच महीने ही हुए हैं, लिहाजा कार्यपालिक दंडाधिकारी (एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी और मायके पक्ष के समक्ष शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पति और मायके पक्ष के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


