मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वदेशी मेला के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) द्वारा विलासपुर में आयोजित होने वाले इस वर्ष के 'स्वदेशी मेला' के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। आयोजको ने बताया कि इस वर्ष स्वदेशी मेले का आयोजन जगदलपुर बस्तर से प्रारंभ होकर अंबिकापुर सरगुजा तक इस मेले का आयोजन लगभग 10 स्थानों (ज़िलों) मे किया जाएगा। इस गरिमामय विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल , डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि एवं श्रीमती अरुणा दीक्षित उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी ने स्वदेशी मेला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले इन मेलों की तिथियों एवं स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


