बिलासपुर: अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसी ऑटो; मामा-भांजे झुलसे
बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में एक वृद्धा के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे मामा-भांजे की ऑटो अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और सीधे जलती चिता में जा घुसी। देखते ही देखते ऑटो आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में ऑटो चालक दशरथ सिंह राजपूत और उनके भांजे शैलेंद्र सिंह झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती कराया गया है। बैक गियर में होने से पीछे चली गई ऑटो जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी की है। महाराणा प्रताप चौक निवासी ऑटो चालक दशरथ सिंह राजपूत अपने भांजे शैलेंद्र सिंह के साथ एक रिश्तेदार वृद्धा के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद दोनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दशरथ ने ऑटो स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ऑटो बैक गियर में होने के कारण पीछे की ओर चल पड़ी और सीधे जलती चिता में जा घुसी। आग लगते ही मची अफरा-तफरी ऑटो के जलती चिता में घुसते ही उसमें आग लग गई और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामा-भांजे ने किसी तरह ऑटो से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक दोनों आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली कि ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिम्स में उनका इलाज जारी है। गमगीन माहौल में मची चीख-पुकार जिस स्थान पर लोग एक वृद्धा को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे थे, वहां अचानक हुए इस हादसे से माहौल गमगीन हो गया। एक छोटी-सी चूक के चलते दो लोग घायल हो गए और ऑटो जलकर नष्ट हो गई। घटना ने अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को दहला दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


