रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.08 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा और नशीली दवाइयां नष्ट,

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में एनडीपीएस (NDPS) मामलों के तहत जब्त मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में नष्ट की गई इन सामग्रियों की कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये आंकी गई है। भट्ठी में जलाया गया 415 किलो से अधिक गांजा जिले के 16 अलग-अलग एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 415.991 किलोग्राम गांजा और 3 नग हरे गांजा पौधों को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड (जामगांव प्लांट) ले जाया गया। वहां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्लांट की भट्ठी में इन्हें विधिवत जलाकर नष्ट किया गया। बुलडोजर व रोड रोलर से कुचली गईं नशीली दवाइयां प्रकरणों में जब्त 108 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल (कुल 637 नग दवाइयां) को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर और रोड रोलर की मदद से कुचल दिया गया। इसके बाद पूरे कचरे को गहरे गड्ढे में दबाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया यह पूरी कार्रवाई ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं रायगढ़ के उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी और पंच मौजूद रहे।

Oct 2, 2026 - 16:23
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.08 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा और नशीली दवाइयां नष्ट,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0