धमतरी के पास भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एम्बुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

रायपुर से शव लेकर जगदलपुर लौट रही महारानी अस्पताल की एम्बुलेंस धमतरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेशनल हाईवे पर संबलपुर के पास एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई और आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में केबिन में बैठी महारानी अस्पताल, जगदलपुर की 34 वर्षीय स्टाफ नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों और अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, जगदलपुर के डोंगरीपारा निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से रायपुर के एसएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार रात करीब 8 बजे नर्स शबनम खान और एम्बुलेंस चालक अतुल बघेल मरीज व उनके परिजनों को लेकर रवाना हुए थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे रायपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह करीब 4:30 बजे एम्बुलेंस मृतक के शव, उनकी पत्नी उषा खत्री, पुत्र देवेंद्र खत्री और पुत्री मीनाक्षी को लेकर वापस जगदलपुर के लिए निकली थी। धमतरी पहुंचने से पहले संबलपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Oct 2, 2026 - 14:22
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
धमतरी के पास भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एम्बुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0