बलरामपुर में ACB की बड़ी स्ट्राइक: नागरिक आपूर्ति विभाग का अधिकारी 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार;
बलरामपुर। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने संयुक्त कार्यालय परिसर में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को कथित तौर पर 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल जानकारी के अनुसार, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी विद्यासागर गोपाल के खिलाफ एक काम के एवज में घूस मांगने की शिकायत एसीबी को मिली थी। ब्यूरो ने पहले गोपनीय तरीके से शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने सुनियोजित रणनीति तैयार की और मंगलवार को तय योजना के तहत ट्रैप बिछाकर संयुक्त कार्यालय परिसर में दबिश दी। 22 हजार रुपये थामते ही दबोचा जैसे ही शिकायतकर्ता ने अधिकारी को 22 हजार रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से सतर्क एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद केमिकल टेस्ट सहित कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। टीम ने मौके से संबंधित दस्तावेज, फाइलें और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। जांच जारी, विभागीय अमले में मची खलबली रिश्वत की रकम किस काम को कराने के बदले मांगी गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी एसीबी की ओर से जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई के बाद पूरे नागरिक आपूर्ति विभाग और अन्य सरकारी दफ्तरों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। एसीबी फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


