स्वनिधि महोत्सव आज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे शामिल
बिलासपुर। शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आज 17 नवंबर को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, राज्य आवास एवं ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी तथा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।स्वनिधि महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महोत्सव आयोजित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


