बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया, जहां यात्रियों से खचाखच भरी डीआरडी (DRD) कंपनी की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। करहीभदर मोड़ पर अनियंत्रित हुई बस: जानकारी के अनुसार, यह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत करहीभदर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के आगे नाले के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा: बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और खिड़कियों व दरवाजों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया है। क्षमता से अधिक यात्री होने की आशंका: दुर्घटना के दौरान एक यात्री बस के भारी मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। पुलिस जांच में जुटी: सूचना मिलते ही बालोद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


