12 फरवरी की देश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया किसान सभा ने,हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव गांव में प्रचार अभियान शुरू किया किसान सभा ने
कोरबा : देशव्यापी मजदूर-किसान आंदोलन के तहत 12 फरवरी 2026 को पूरे देश में व्यापक हड़ताल और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, समाप्त किए गए 28 श्रम कानूनों को बहाल करने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लागत से डेढ़ गुना तय कर खरीद की कानूनी गारंटी, किसान कर्ज मुक्ति, किसान पेंशन, मनरेगा की बहाली तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने हड़ताल का समर्थन करते हुए हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव गांव में प्रचार अभियान चलाने का निर्णय किया है। कोयला खदान बंद करने का आह्वाहन किसान सभा ने किया है। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि देशभर में 30 करोड़ से अधिक मजदूर और किसान इस हड़ताल में भाग लेंगे। चार लेबर कोड लागू करने और मनरेगा को समाप्त करने की कोशिश के खिलाफ के साथ कोरबा जिले के भू विस्थापितों की समस्याओं को भी आंदोलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव दीपक साहू ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव गांव में अभियान चलाया जा रहा है और किसानों से अपील कर रहे है की हड़ताल को सफल बनाएं। केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों और किसानों के अधिकारों को नए कानून बनाकर छीनना चाह रही है जिसका 12 फरवरी को किसान मजदूर एकजुटता के साथ हड़ताल को सफल बना कर जवाब देंगे। देशव्यापी हड़ताल के क्रम में 12 फरवरी को तानसेन चौक कोरबा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,सीटू,किसान सभा, भू विस्थापित संगठन,परिवहन संघ के साथ कई संगठन भाग लेंगे। अभियान में जवाहर सिंह कंवर,दीपक साहू,दामोदर श्याम, सुमेंद्र सिंह कंवर,रमेश दास,हरिशरण,हेतराम सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


