भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री गोपीचंद सूर्यवंशी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से लिया आशीर्वाद

बिलासपुर - बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री गोपीचंद सूर्यवंशी ने पुष्प माला पहनाकर कर मुलाकात की। इस अवसर पर गोपीचंद सूर्यवंशी ने विधायक शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों, सामाजिक सहभागिता तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक सुशांत शुक्ला ने गोपीचंद सूर्यवंशी को नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री गोपीचंद सूर्यवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Feb 9, 2026 - 22:04
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री गोपीचंद सूर्यवंशी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से लिया आशीर्वाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0