बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात,

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक अमर अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए करीब 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इन कार्यों में स्कूलों और महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, शेड, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, फर्नीचर, सामुदायिक भवन, हॉल, सांस्कृतिक मंच, बाउंड्रीवाल, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक अमर अग्रवाल के प्रस्तावों के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। शिक्षा संस्थानों की अधोसंरचना मजबूत करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर जोर शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टॉयलेट यूनिट एवं चेंजिंग रूम, सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हॉल, पंडित देवकीनंदन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में फर्नीचर तथा राजेंद्र नगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में तीन अतिरिक्त कक्ष सहित विभिन्न स्कूलों में आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। वार्डों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार शहर के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, हॉल, शेड और सांस्कृतिक मंच निर्माण के साथ-साथ मौजूदा भवनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। कल्पना विहार, नेहरू नगर-महावीर नगर, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कुदुदंड, गोंड़पारा, पंचशील बुद्ध विहार, साईं धाम तोरवा, लंबोदर नगर, अशोक नगर, अरविंद नगर-जोरापारा और लोधीपारा सहित अनेक क्षेत्रों को इन कार्यों का लाभ मिलेगा। 31 स्थानों पर 31 लाख रुपये के वाटर कूलर बिलासपुर में पेयजल सुविधा के विस्तार के लिए 30 शासकीय संस्थानों में कुल 30 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर 1 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर की स्थापना की जाएगी। सी.एम.डी. कॉलेज, डी.पी. विप्र महाविद्यालय, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा पी.जी. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय बिलासा कन्या पी.जी. कॉलेज, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, सिम्स, जिला अस्पताल, जिला न्यायालय परिसर सहित विभिन्न शासकीय स्कूलों शासकीय स्थानों और महाविद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जरहाभाठा, राजेंद्र नगर, शंकर नगर, बंधवापारा, सरकंडा, तोरवा, जूना बिलासपुर, कुदुदंड और सिंधी कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में भी वाटर कूलर लगाए जाएंगे। अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, पेयजल और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों से शहर के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Sep 29, 2026 - 12:08
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0