रायपुर में 1,400 लीटर अवैध डीजल जब्त: पुलिस ने टाटा इंट्रा वाहन के साथ आरोपी को दबोचा,

राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉर्थ ज़ोन की खमतराई पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक टाटा इंट्रा वाहन से 7 बड़े ड्रमों में भरा लगभग 1,400 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए डीजल और गाड़ी की कुल कीमत लगभग 6.40 लाख रुपये आंकी गई है। घेराबंदी और जब्ती की कार्रवाई: पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को खमतराई पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में निगरानी पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भनपुरी की तरफ से आ रहे एक वाहन में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस ने रास्ते पर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर टाटा इंट्रा (CG 04 UN 7617) को रोककर तलाशी ली। वाहन के पीछे 7 लोहे के ड्रम रखे मिले, जिनमें लगभग 200-200 लीटर डीजल भरा हुआ था। कुल 1,400 लीटर डीजल बरामद किया गया। आरोपी की पहचान और दस्तावेजों का अभाव: पूछताछ में चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव (उम्र 50 वर्ष), पिता शिव लगन सिंह यादव बताया। वह मूल रूप से पटना (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में भेमता स्थित उमेश साव के ढाबे में रह रहा था। पुलिस द्वारा डीजल परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई भी कानूनी कागज़ात पेश नहीं कर सका। कानूनी कार्रवाई: खमतराई थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस (BNS) और धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Oct 3, 2026 - 14:06
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रायपुर में 1,400 लीटर अवैध डीजल जब्त: पुलिस ने टाटा इंट्रा वाहन के साथ आरोपी को दबोचा,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0