प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए आशीर्वाद के दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य विभाग एवं उचित मूल्य दुकान संचालकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशीर्वाद के दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में उचित मूल्य दुकान संचालक, विक्रेता और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनभागीदारी के रूप में मनाया। कार्यक्रम के माध्यम से एकजुटता और जनकल्याण का संदेश भी दिया गया। शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष रवि परयानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


